पिकनिक मनाने आया युवक रॉक गार्डन में नहाते वक्त डूबा, मौके पर ही मौत – दोस्तों ने निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी

पिकनिक मनाने आया युवक रॉक गार्डन में नहाते वक्त डूबा, मौके पर ही मौत – दोस्तों ने निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी

खरसिया, 1 अगस्त 2025 – खरसिया के रॉक गार्डन में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक नहाते वक्त पानी में डूब गया। कुछ ही पलों में उसकी जान चली गई।मृतक की पहचान सचिन कुमार साह पिता हरीश चंद्र साह, निवासी जूटमिल, रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक मूलतः बिहार का रहने वाला था और इन दिनों अपने जीजा के घर रायगढ़ आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घूमने खरसिया के रॉक गार्डन पहुंचा था।बताया जा रहा है कि युवक व उसके दोस्त जलाशय में नहा रहे थे, तभी अचानक सचिन पानी में लापता हो गया। पहले दोस्तों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं दिखा तो तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में उसका शव पानी में डूबा मिला, जिसे दोस्तों ने बाहर निकाला और तुरंत खरसिया थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगी।फिलहाल पुलिस परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

👮‍♂️ प्रशासन की चेतावनी पहले से थी:इस हादसे से कुछ ही दिन पहले SDOP प्रभात पटेल ने रॉक गार्डन जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों में नहाने को लेकर युवाओं को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि ये स्थल पिकनिक के लिए उपयुक्त तो हैं, लेकिन गहराई और जल प्रवाह के कारण नहाना खतरनाक हो सकता है।स्थानीय पुलिस द्वारा भी समय-समय पर लोगों को समझाइश दी गई थी कि ऐसे स्थानों पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसके बावजूद युवक ने अनदेखी की, जिसका अंजाम इतना दुखद हुआ।📢 अपील:पुलिस और प्रशासन की ओर से पुनः अपील की गई है कि ऐसे स्थलों पर पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी स्थिति में जल स्रोतों में न उतरें। आपकी एक चूक आपके परिजनों को जीवन भर का दुख दे सकती है।

🖊️ पूजा जायसवाल NKB National News, खरसिया–

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!