पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हादसा – दो गौवंशों की मौत, एक घायल; मौके पर पहुंचे अधिकारी चक्काजाम शांत

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हादसा – दो गौवंशों की मौत, एक घायल; मौके पर पहुंचे अधिकारी चक्काजाम शांत

आज सुबह खरसिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से तीन गौवंश दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही एसडीएम प्रवीण तिवारी, एसडीओपी प्रभात पटेल और चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अमित तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि—हादसे की पूरी जांच की जाएगी और दोषी वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घायल गौवंश का तुरंत इलाज कराया जा रहा है।आगे इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे।

गायों की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस मिलकर आवश्यक कदम उठाएंगे।प्रशासन की समझाइश और भरोसे के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!