खरसिया नगर के समग्र विकास के लिए भाजपा नेता कमल गर्ग हुए सक्रिय – ओवरब्रिज निर्माण और जनसमस्याओं को लेकर की अहम प्रेस वार्ता
✍️ पूजा जायसवाल
खरसिया, 03 अगस्त 2025।
नगर की वर्षों पुरानी मांग – ओवरब्रिज निर्माण को लेकर अब नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कमान संभाल ली है। आज खरसिया नगर में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और खरसिया को जाम, जलभराव, बिजली कटौती जैसी समस्याओं से जल्द मुक्ति दिलाना ही उनका प्राथमिक लक्ष्य है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,भाजपा जिलामंत्री महेश साहू, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, सहित नगर के सभी वार्ड पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कमल गर्ग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि –> “खरसिया मेरा अपना नगर है। यहां की जनता के दुख-दर्द, ट्रैफिक की तकलीफ़, जलभराव की परेशानी और विकास की कमी को मैं लंबे समय से देख रहा हूँ। अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ बातें न करें, बल्कि ठोस और तेज़ कार्रवाई करें।”
उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण की मांग 2016 से हो रही है लेकिन पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण आज तक यह कार्य लंबित है। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोकनिर्माण मंत्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में इसे प्राथमिकता दी जाएगी।
✅ 2.69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी
कमल गर्ग ने यह भी बताया कि अब तक खरसिया नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 2.69 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली, मरम्मत, सीसी रोड एवं अन्य विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
वार्ड क्रमांक 14 – ₹24.91 लाख वार्ड क्रमांक 10 – ₹21.65 लाखवार्ड क्रमांक 7 – ₹20.31 लाखवार्ड क्रमांक 11 – ₹16.14 लाखवार्ड क्रमांक 15 – ₹14.12 लाख वार्ड क्रमांक 6 – ₹22.76 लाख वार्ड क्रमांक 5 – ₹35.47 लाख अन्य वार्डों में भी कुल ₹2.69 करोड़ के निर्माण कार्य स्वीकृत।
जनता से सीधा संवाद, हर समस्या की सुनवाई कमल गर्ग ने कहा कि वह केवल चुनावी वक्त पर दिखने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वह 365 दिन जनता के बीच रहकर उनकी हर समस्या को समझते और सुलझाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि –> “यह सिर्फ़ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि नगर के हर नागरिक से संवाद का माध्यम है। मुझे विश्वास है कि जनता विकास चाहती है और मैं उनके हर भरोसे पर खरा उतरने के लिए तैयार हूँ।”भाजपा की नीतियों पर भरोसा, सबका साथ – सबका विकासउन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि खरसिया अब पीछे नहीं रहेगा। भाजपा की सरकार ‘सबका साथ – सबका विकास – सबका विश्वास’ की नीति पर काम कर रही है और खरसिया इसका जीवंत उदाहरण बनने जा रहा है।
–👉 ये खबर न सिर्फ़ विकास की बात करती है, बल्कि एक नेता की सोच, उसकी ज़िम्मेदारी और वचनबद्धता को भी सामने लाती है।













Leave a Reply