एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन — हरियाली और जागरूकता का संदेश

एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन — हरियाली और जागरूकता का संदेश

खरसिया, 7 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई खरसिया द्वारा “एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन महात्मा गांधी कॉलेज ग्राउंड में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी (बंटी) और पार्षद चीनू शर्मा द्वारा पौधारोपण कर की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का यह वृक्षारोपण अभियान पूरे प्रदेश में पर्यावरणीय चेतना जागृत करने का सुंदर प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से कम से कम एक वृक्ष लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पूरे खरसिया नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

खरसिया चेंबर अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि चेंबर द्वारा व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई जाती है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी कॉलेज ग्राउंड में 107 पौधों के साथ इस वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे आगे और विस्तारित किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मिलकर चेंबर नगर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करेगा।

प्रदेश चेंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी ने रायपुर से वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान “हमर हरियर छत्तीसगढ़” की उद्घोषणा करते हुए इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और सभी व्यापारियों व नागरिकों से इसमें भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में NCC, स्काउट टीम, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर वातावरण को प्रेरणादायक बनाया। इस अवसर पर चेंबर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, अजय बंसल, मंत्री नटवर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सपना शंकर अग्रवाल, निशान अग्रवाल, संत शर्मा, राजेश बंसल, मनोज कबूलपुरिया, मनोज अग्रवाल बाऊ, अजय मित्तल, राहुल अग्रवाल, अशोक यादव, गोलू सारथी, शाहिद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।–

-15 अगस्त से चेंबर का सदस्यता अभियान शुरू होगा चेंबर अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि वर्तमान में खरसिया नगर में चेंबर के 189 सदस्य हैं। 15 अगस्त से एक विशेष सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को चेंबर से जोड़ना है।

सदस्यता फॉर्म चेंबर अध्यक्ष मुकेश मित्तल, उपाध्यक्ष अजय बंसल (गब्बर), अनिल गर्ग (रेड क्रॉस), अजय मित्तल (पीहू ज्वेलर्स) से प्राप्त किए जा सकते हैं।

साथ ही चेंबर के पदाधिकारी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर भी डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगे।खरसिया चेंबर इकाई ने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और संगठन को मजबूत बनाएं।–

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!