यादव समाज को मिले न्याय की रौशनी”रावत उपनामधारी समाज के हित में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

-“यादव समाज को मिले न्याय की रौशनी”रावत उपनामधारी समाज के हित में यादव समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़/खरसिया:

छत्तीसगढ़ के यादव समाज की सामाजिक न्याय की पुकार अब और मुखर हो गई है। तहसील खरसिया जिला रायगढ़ में आज यादव समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया के माध्यम से प्रेषित किया गया।इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई कि छत्तीसगढ़ में निवासरत “रावत उपनामधारी यादव समाज” के उन उपवर्गों को केन्द्र सरकार की ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) सूची में शामिल किया जाए, जिन्हें अब तक इस अधिकार से वंचित रखा गया है।प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में यह भी बताया कि रावत उपनामधारी यादव समाज के अनेक उपवर्ग आज भी सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक योजनाओं से पूर्ण लाभ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि वे केंद्र की ओबीसी सूची में नहीं आते। यह स्थिति सामाजिक असमानता और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन को दर्शाती है।समाज के लोगों ने यह भी कहा कि प्रदेश में सामाजिक समरसता और समान अवसर की भावना को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि इन उपवर्गों को भी केंद्र सरकार की ओबीसी सूची में तत्काल शामिल किया जाए, ताकि वे भी मुख्यधारा में आ सकें और अपने हक का लाभ ले सकें।ज्ञापन सौंपते समय समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में अपनी आवाज उठाई – “समान अधिकार, समान सम्मान – यही है यादव समाज की मांग!”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!