भाजपा जिला मंत्री बनीं गायत्री केशरवानी, खरसिया व भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
खरसिया, 10 अगस्त – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान की स्वीकृति उपरांत भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस सूची में खरसिया की सक्रिय महिला कार्यकर्ता और खरसिया नगर की जानी-मानी नेत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी को भाजपा जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति के साथ ही खरसिया और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उल्लास का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गायत्री केशरवानी को उनके निवास और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि गायत्री केशरवानी की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से जिले के संगठन को और मजबूती मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर गायत्री केशरवानी ने कहा – “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व है। मैं पूरी निष्ठा से संगठन को सशक्त बनाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करूंगी।”
उनकी नियुक्ति से खरसिया के कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है, और सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।













Leave a Reply