खरसिया: भगत तालाब में गिरी मेन वायर, बिजली विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खरसिया। आज बुधवार को खरसिया के भगत तालाब, जिसे स्थानीय लोग मछली तालाब के नाम से भी जानते हैं, के पास अचानक बिजली की मेन वायर गिर गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और हादसे का खतरा मंडराने लगा। Voiceless Caring Foundation के सदस्य प्रभात तिवारी ने इसकी सूचना NKB NATIONAL NEWS को दी और तत्काल सूचना पर बिजली विभाग को इसकी जानकारी पहुंचाई गई ,सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। टीम ने बिना समय गंवाए सुरक्षा घेरा बनाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। आधी रात और मुश्किल हालात के बावजूद कर्मचारियों ने घंटों मेहनत की और तार को सुरक्षित रूप से हटा दिया।स्थानीय लोगों ने विभाग की तत्परता की जमकर तारीफ़ की। लोगों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई न होती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।



“बिजली विभाग की टीम ने अपनी फुर्ती और जिम्मेदारी से तुरंत मौके पर पहुँच कर खतरे को टाल दिया, जो काबिले-तारीफ़ है।
“विभाग की इस त्वरित और जनहितकारी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुसीबत की घड़ी में तत्पर सेवा ही असली सेवा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply