बरगढ़ खोला क्षेत्र के कई ग्रामों में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
खरसिया/रायगढ़, 17 अगस्त 2025।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल रविवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बरगढ़ खोला क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण जनों से संवाद करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बगझर, ग्राम काफरमार, ग्राम कुर्रु, ग्राम करवाडीही एवं ग्राम फरकानारा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का विस्तार से जायज़ा लिया।
ग्रामीणों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने, सड़क निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, पुल-पुलिया, पचरी, मुक्तिधाम एवं सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।श्री गवेल ने इन समस्याओं को तुरंत निपटाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचना ही सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष खरसिया श्रीमती रामकुमारी राठिया, पूर्व महामंत्री भूपेंद्र वर्मा, महामंत्री बजरंग सिदार, कौशल गवेल, नरोत्तम राठिया, प्रीतम राठिया, आत्माराम राठिया, निरंजन डनसेना, रामाधार गवेल, दिलीप राठिया, कमलेश गवेल आदि उपस्थित रहे।इसके अलावा सभी ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, पंच तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। स्थानीय जनता ने जिला पंचायत प्रतिनिधि के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से सीधे संवाद का अवसर मिलता है और समस्याओं का समाधान तेज़ी से संभव हो पाता है।
ग्रामीणों को मिला भरोसा
ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ साझा कर राहत की उम्मीद जताई। वहीं, श्री गवेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करेगा।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply