तहसीलदार लोमस कुमार मिरी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त
खरसिया छाल, 30 अप्रैल 2025।
खरसिया तहसीलदार लोमस कुमार मिरी और उनके ड्राइवर का आज शाम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचना हुआ। हादसा उस समय हुआ जब तहसीलदार मिरी अपनी शासकीय कार (क्रमांक CG 04 NN 4640) से खरसिया टाउन से मदनपुर तहसील कार्यालय की ओर रवाना हुए थे।
सूत्रों के अनुसार शाम लगभग 6 बजे जब उनकी कार बानीपथर नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में तहसीलदार मिरी और ड्राइवर को हल्की चोटें आईं। दोनों को तुरंत पद्मावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
गनीमत रही कि यह हादसा बड़ा रूप नहीं ले पाया, अन्यथा गंभीर परिणाम हो सकते थे। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply