किसान खाद की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया हंगामा, प्रबंधक व स्टाफ को बनाया

💡–किसान खाद की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया हंगामा, प्रबंधक व स्टाफ को बनाया बंधक

खरसिया/तुरकेला, जिला रायगढ़ –तुरकेला क्षेत्र में किसानों की लंबे समय से खाद की कमी को लेकर नाराज़गी आज हंगामे में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, कई महीनों से लगातार खाद की कमी झेल रहे ग्रामीणों ने आज सहकारी समिति के प्रबंधक व स्टाफ को कार्यालय के भीतर बंद कर ताला जड़ दिया और उन्हें बंधक बना लिया।घटना की सूचना पर एसडीएम प्रवीण तिवारी, नायब तहसीलदार मोनल साय, खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर स्टाफ को मुक्त कराया और समझाइश दी।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। वहीं प्रशासन ने किसानों को जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।—

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!