खाद संकट से उभरा किसानों का गुस्सा, विधायक उमेश पटेल पहुँचे किसानों के बीच

खाद संकट से उभरा किसानों का गुस्सा, विधायक उमेश पटेल पहुँचे किसानों के बीच

खरसिया विकासखंड के तुुरेकेला सोसायटी और पुसौर विकासखंड के गोर्रा सोसायटी के किसानों ने खाद संकट को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्राम कुरमापाली में तो हालात इतने बिगड़े कि किसानों ने चक्का जाम कर दिया। धान की रोपाई का समय निकलने पर है, मगर किसानों को अब तक यूरिया खाद की थैलियाँ नहीं मिल पाई हैं।गुस्साए किसानों की आवाज़ सुनने और उनका दर्द साझा करने के लिए खरसिया विधायक उमेश पटेल खुद मौके पर पहुँचे। किसानों ने विधायक के समक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और खाद की किल्लत को किसान विरोधी रवैया बताया।विधायक उमेश पटेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को तत्काल उच्च स्तर तक पहुँचाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर किसानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।किसानों ने स्पष्ट कहा कि –“अब हमें सिर्फ वादे नहीं, खाद चाहिए। अगर तय समय पर खाद नहीं मिली तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे।”यहां पर किसानों की नाराज़गी साफ झलक रही थी, वहीं विधायक उमेश पटेल ने भी माना कि “किसानों की परेशानी जायज़ है, उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!