रक्सा पाली पुल हादसा – एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तत्काल घायल को पहुँचाया अस्पताल
खरसिया। रक्सा पाली पुल के पास अभी अभी एक सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग घबराए हुए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि घायल को तुरंत कैसे अस्पताल पहुँचाया जाए।इसी बीच संयोग से उसी रास्ते से खरसिया के एसडीएम प्रवीण तिवारी अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। उन्होंने हालात देखे और बिना किसी देर किए गाड़ी रुकवाई। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्होंने खुद घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत रायगढ़ अस्पताल लेकर रवाना हो गए।रायगढ़ पहुंचकर रायगढ़ के apex अस्पताल में इलाज शुरू कराया एवं संयोग से अस्पताल में घायल के एक परिचित भी मिल गए । जिससे अब घायल के साथ उसके परिजन भी है ।
एसडीएम तिवारी के इस मानवीय कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील और तत्पर अधिकारी प्रशासन पर जनता का भरोसा और मजबूत करते हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि “आज एसडीएम साहब समय पर नहीं रुकते तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।”एसडीएम प्रवीण तिवारी का यह कदम न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी का प्रतीक है बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता की भी बड़ी मिसाल है।

🙏 पूरा क्षेत्र एसडीएम प्रवीण तिवारी के इस मानवीय पहल को सलाम करता है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply