बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई : 37 लीटर कच्ची महुआ शराब ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई : 37 लीटर कच्ची महुआ शराब ज़ब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। जिला सक्ती के थाना बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अलग-अलग जगहों से 37 लीटर कच्ची महुआ शराब ज़ब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपियों से बरामद शराब

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए।

आरोपी 1: बिकुल राम सतनामी (75 वर्ष) निवासी सरहरआरोपी 2: शंभू राम बंजारे (48 वर्ष) निवासी डुमरपाराआरोपी 3: कुलदीप दिवाकर (18 वर्ष) निवासी मुक्ताराजाइन सभी के कब्जे से कुल 37 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 3700 रुपये आंकी गई, जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 229/25, 230/25 एवं 231/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सख्ती

पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा ने जिले में अवैध जुआ-सट्टा, गांजा व शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में 09-10 सितंबर को सरहर, डुमरपारा और मुक्ताराजा गांवों में टीम बनाकर रेड की गई।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर श्रीकांत सेंगर, प्रआर विजय पटेल, प्रआर मनीष राजपूत, मप्रआर श्यामा जायसवाल, आर योगेश राठौर, आर तकेश्वर कटकवार, आर किशोर सिदार, आर रामकुमार यादव और आर जितेंद्र सिदार की विशेष भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!