खरसिया में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत वृहद श्रमदान कार्यक्रम
खरसिया। 19 सितम्बर 2025 — नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख चौकों पर वृहद श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्टेशन चौक स्थित लखीराम अग्रवाल जी की प्रतिमा, परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा तथा अग्रसेन चौक पर महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा के आसपास सफाई की गई। इस अवसर पर नागरिकों और अधिकारियों ने मिलकर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
श्रमदान कार्यक्रम में नगर पालिका खरसिया के उपाध्यक्ष अवध नारायण (बंटी) सोनी, पार्षद साहिल शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक विकास भोय, विकास पटेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने नगरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ और सुंदर खरसिया बनाने में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply