खरसिया सिविल अस्पताल में सफाई व व्यवस्थाओं पर बैठक, चार बेड वाले एसी कक्ष का शुभारंभ

खरसिया सिविल अस्पताल में सफाई व व्यवस्थाओं पर बैठक, चार बेड वाले एसी कक्ष का शुभारंभ

खरसिया, 26 सितंबर नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कल खरसिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल की सफाई, रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जीवन दीप समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने अस्पताल के माहौल को बेहतर बनाने, मरीजों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में नगर के स्ट्रीट लाइट्स और सीसीटीवी कैमरों पर भी विशेष चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी हेतु पुलिस विभाग से एक-एक सिपाही की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस कार्य में नगर पालिका, पुलिस प्रशासन तथा नगर के व्यवसायियों का सहयोग रहेगा।उन्होंने रोटरी क्लब, हेल्पिंग हैंड्स, चैंबर ऑफ कॉमर्स और जीवन दीप समिति सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अस्पताल में किए जा रहे योगदान की सराहना की। साथ ही आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन संस्थाओं के निरंतर सहयोग से अस्पताल की व्यवस्थाएँ और भी सुदृढ़ होंगी।

इस अवसर पर एक नए एसी कक्ष का शुभारंभ किया गया, जिसमें मरीजों की सुविधा के लिए चार आधुनिक बेड की व्यवस्था की गई है। इस कक्ष का उद्घाटन अध्यक्ष कमल गर्ग ने फीता काटकर किया। यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, पत्रकारों और नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पालिका और समाजसेवी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।

oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!