खरसिया चौपाटी में पार्किंग पर उठा बवाल, शहर के रसूखदारों का दबदबा, आम लोग परेशान

खरसिया चौपाटी में पार्किंग पर उठा बवाल, शहर के रसूखदारों का दबदबा, आम लोग परेशान

खरसिया। शहर की चौपाटी, जहां लोग शाम को परिवार के साथ कुछ पल सुकून के बिताने आते हैं, अब विवाद और दबदबे की वजह से चर्चा में है। चौपाटी के निर्धारित पार्किंग स्थल पर शहर के कुछ रसूखदार लोगों का कब्जा बना हुआ है। नतीजा यह कि आम जनता को अपनी गाड़ियाँ खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही।चौपाटी में तैनात गार्ड बार-बार लोगों को नियमों का पालन करने की सलाह देता है, लेकिन शहर के कुछ प्रभावशाली लोग उसकी बात सुनने को तैयार नहीं। वे मनमानी तरीके से पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर देते हैं, जिससे आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।नियमों का पालन करने वाले आम लोग मजबूर होकर चौपाटी के सामने सड़क किनारे अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

स्थिति यह है कि कई लोग अब चौपाटी आने से भी कतराने लगे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर प्रशासन ने इस पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो चौपाटी की सुंदरता और लोकप्रियता दोनों पर असर पड़ेगा।

लोगों का कहना है — “खरसिया का विकास तभी संभव है जब यहां के लोग अपनी मनमानी छोड़कर नियमों का सम्मान करें। जो खुद को बड़ा मानते हैं, वही सबसे ज्यादा अव्यवस्था फैला रहे हैं। यही कारण है कि खरसिया आज तक वह तरक्की नहीं कर पाया, जिसका वह हकदार है।”

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ‘पार्किंग के बवाल’ पर क्या कदम उठाता है, ताकि आम नागरिक फिर से बेफिक्र होकर चौपाटी की रौनक का आनंद ले सकें।

oplus_0
oplus_0

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!