भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा का जन्मदिन भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 🎂

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा का जन्मदिन भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 🎂

खरसिया, 11 अक्टूबर 2025।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल खरसिया के अध्यक्ष विजय शर्मा जी का जन्मदिन आज भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विजय शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय शर्मा को लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर मंडल संगठन लगातार सक्रिय और जनसंपर्क में अग्रणी बना हुआ है।कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए ।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, पार्षदों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। जन्मदिन के अवसर पर कार्यालय परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा।

विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—> “भाजपा संगठन मेरा परिवार है, और आपके स्नेह व सहयोग से ही हम जनता की सेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!