“गौ सेवा से मनाया बेटे का जन्मदिन, खरसिया में बनी प्रेरणा की मिसाल”

✨गौ सेवा कर मनाया जन्मदिन

खरसियानगर पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा शुरू किए गए गौसेवा धाम में रविवार को नवदुर्गा पावभाजी वाले प्रहलाद ने अपने पुत्र विक्रम का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया गौ सेवा कर

प्रहलाद ने विक्रम के जन्मदिन को सार्थक बनाते हुए समाज को यह संदेश दिया कि बच्चों के जन्मदिन पर होटल-पार्टी की जगह जरूरतमंद जीवों की सेवा की जाए।

गौसेवा धाम के संचालक राकेश केसरवानी ने कहा, “अगर लोग अपने बच्चों के जन्मदिन पर इन बेसहारा गोवंश की सेवा करें, तो यह न केवल पुण्य का कार्य होगा बल्कि उन गायों की दुआएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में सहायक बनेंगी।”

उल्लेखनीय है कि इस गौसेवा धाम का पुनर्निर्माण नगर पालिका उपाध्यक्ष अवधनारायण (बंटी) सोनी के विशेष सहयोग से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!