डभरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई —₹15,000 रिश्वत लेते बीएमओ रंगेहाथ गिरफ्तार

Nkb National News Breaking ● डभरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई —₹15,000 रिश्वत लेते बीएमओ रंगेहाथ गिरफ्तार

सक्ती, 17 अक्टूबर।जिले के डभरा ब्लॉक में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।सूत्रों के अनुसार, बीएमओ राजेन्द्र कुमार पटेल ने अपने ही कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार चंद्र से यात्रा भत्ता ₹81,000 पास करने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी बिलासपुर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और बीएमओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

इस कार्रवाई से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।एसीबी की टीम ने मौके से रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है।एसीबी की यह कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून सख्ती से काम कर रहा है। आम नागरिकों को भी चाहिए कि वे किसी भी तरह की रिश्वतखोरी की घटना की सूचना तुरंत एसीबी को दें।

जनता ने एसीबी की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की है।लोगों का कहना है कि ऐसे अफसरों पर नकेल कसने के लिए एसीबी की सक्रियता उम्मीद की नई किरण है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!