त्योहारों में भी ड्यूटी फर्स्ट — एसडीओपी प्रभात पटेल की टीम ने दिखाया अनुशासन का उदाहरण

धनतेरस पर खरसिया पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था — एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में भारी वाहनों को बाजार क्षेत्र से किया जा रहा डायवर्ट, सड़कों पर पुलिस की सख्त निगरानी

खरसिया, 18 अक्टूबर। धनतेरस के अवसर पर नगर में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए खरसिया पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।

oplus_32

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम पूरे दिन सड़कों पर सक्रिय रही और भारी वाहनों को मार्केट क्षेत्र में प्रवेश न करने देते हुए वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

धनतेरस पर्व पर स्टेशन चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

एसडीओपी प्रभात पटेल ने स्वयं भी फील्ड में उतरकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और त्योहार का आनंद शांति व सौहार्द के साथ लें।

इस व्यवस्था से नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है और धनतेरस का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया गया ।

oplus_32

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!