🪔 खरसिया चौपाटी पर दिवाली के दूसरे दिन नई रौनक — म्यूजिक सिस्टम से गूंज उठा माहौल, जल्द लगेगा वाटर कूलर व बेसिन
खरसिया, 21 अक्टूबर।
दिवाली के दूसरे दिन खरसिया चौपाटी पर लोगों की भीड़ और उत्साह देखने लायक रहा। चौपाटी को और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यहां आज म्यूजिक सिस्टम लगाया गया, जिससे पूरा माहौल संगीत की धुनों से गूंज उठा। नगर अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी एवं उनकी टीम चौपाटी पर मौजूद रही और उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर अध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि “खरसिया की चौपाटी को शहर का हार्ट सेंटर बनाना हमारा लक्ष्य है। यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आज म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है ताकि लोग परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन का आनंद ले सकें। जल्द ही यहां एक वॉटर कूलर और अतिरिक्त बेसिन भी लगाया जाएगा।”
उन्होंने आगे बताया कि चौपाटी को ऐसा स्थान बनाया जाएगा जहाँ लोग न सिर्फ सैर करें बल्कि जन्मदिन समारोह, पारिवारिक पल और छोटे सांस्कृतिक आयोजन भी कर सकें।
नगर उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने भी कहा कि “खरसिया चौपाटी शहर के नागरिकों के लिए गर्व का केंद्र है। इसे और बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि खरसिया के नागरिकों को साफ-सुथरा और मनोरंजक वातावरण मिले।”
“I Love Kharsia” सेल्फी पॉइंट पर अब लोग न सिर्फ फोटो क्लिक कर पाएंगे बल्कि चौपाटी में बने मंच पर स्थानीय सिंगर और कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इसके लिए माइक सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है, जिससे युवाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का प्लेटफॉर्म मिलेगा।
फिलहाल, दिवाली के दूसरे दिन लगा म्यूजिक सिस्टम चौपाटी की शोभा बढ़ा रहा है और लोग परिवार व मित्रों संग संगीत की धुनों पर झूमते नजर आ रहे हैं।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply