संस्कार पब्लिक स्कूल में बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन — बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने बिखेरी चमक, कलेक्टर अमृत विकाश तोपनो बने मुख्य अतिथि

संस्कार पब्लिक स्कूल में बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन — बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने बिखेरी चमक, कलेक्टर अमृत विकाश तोपनो बने मुख्य अतिथि

सक्ती, 2 नवंबर। संस्कार पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सृजनशीलता और नवाचार का ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित जनसमूह उनकी प्रतिभा देखकर मंत्रमुग्ध रह गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे कलेक्टर अमृत विकाश तोपनो ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा — “छत्तीसगढ़ अब 25 वर्ष का हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन 2047 के अनुरूप राज्य तेज़ी से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बच्चों में जो ऊर्जा, रचनात्मकता और जिज्ञासा है, वही भविष्य के सुनहरे भारत की नींव बनेगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि “संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ा रहा है। बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने की आज़ादी और मार्गदर्शन मिलना ही सच्ची शिक्षा है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकगीत ‘आरपा पैरी के धार’ से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य और विज्ञान के आधुनिक प्रयोगों का मनमोहक संगम प्रस्तुत किया। रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर राहुल अग्रवाल (कालू/रघुनाथ), कमलेश अग्रवाल, स्कूल के डायरेक्टर काजू सोनी, प्रकाश अग्रवाल, प्राचार्य सहित शिक्षकगण, अभिभावक और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार की मेहनत ने इस बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी को एक प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!