विधायक उमेश पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक उमेश पटेल का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास कार्यों का लोकार्पण

अपने सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए आज विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के रायगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंझर, रानीगुढ़ा और सरडामाल का दौरा कर जनसंपर्क किया।दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय विकास की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

ग्रामीणों से आत्मीय संवाद

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएँ रखीं, जिनमें पेयजल, सड़क, बिजली, कृषि सुविधाएँ तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। विधायक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।

डीपापारा में छज्जायुक्त शेड का लोकार्पण

दौरे के दौरान ग्राम सरडामाल के डीपापारा में विधायक मद से निर्मित छज्जायुक्त शेड का लोकार्पण किया गया। यह शेड ग्रामीणों के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का उपयुक्त स्थल बनेगा और स्थानीय सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करेगा।उमेश पटेल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं को मजबूत करना रहा है।

उन्होंने कहा—“विकास किसी क्षेत्र की पहचान होता है, और हमारा लक्ष्य है कि हर गांव प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़े।”

ग्रामीणों में उत्साह, विकास को मिली नई गति

विधायक के दौरे से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि नियमित जनसंपर्क से समस्याओं के समाधान में गति आती है और विकास कार्यों को नई दिशा मिलती है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!