स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा ग्राम कनमुर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
कनमुर, 15 नवंबर 2025।स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्वों के तहत ग्राम कनमुर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित इस कैंप में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।कैंप में कारखाना डिस्पेंसरी से डॉ. टेकलाल पटेल अपनी टीम सहित मौजूद रहे, वहीं चपले स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. राज किरण पटेल ने भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ दीं।
इस अवसर पर प्लांट हेड अर्जुन मलाकर और एचआर हेड श्री दिग्विजय पटेल भी उपस्थित रहे।मेडिकल कैंप में 90 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप और शुगर की जांच, आंखों की जांच, परामर्श तथा स्वास्थ्य जागरूकता सत्र शामिल रहे। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।
कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने स्पष्ट किया कि वह आगे भी आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा।प्लांट निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने सामाजिक सेवाओं में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता जताते हुए कैंप के सफल समापन की घोषणा की।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply