Ratanpur Murder Mystery Solved: Bilaspur Police ने खोला Blind Murder Case का राज

Ratanpur Murder Mystery Solved: Bilaspur Police ने खोला Blind Murder Case का राज

बिलासपुर जिले के थाना रतनपुर क्षेत्र में भैसाझार जंगल में मिले अंधे कत्ल की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। कड़ी मेहनत और लगातार technical investigation के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था और हत्या के लिए लोहे की पाइप और लकड़ी के बेंत का इस्तेमाल किया गया था।

🔴 गिरफ्तार आरोपी

1. रंजीत खाण्डे, पिता स्व. तितरा राम खाण्डे, उम्र 23 वर्षनिवासी – भैंसाझार, थाना रतनपुरवर्तमान पता – भरारी (भुण्डा)2. सुधीर खाण्डे, पिता स्व. तितरा राम खाण्डे, उम्र 21 वर्षनिवासी – भैंसाझार, थाना रतनपुरवर्तमान पता – भरारी (भुण्डा)

Case Details: How Police Cracked the Blind Murder

04/12/2025 प्रार्थी द्वारा थाना रतनपुर में गुम इंसान सूर्यप्रकाश बघेल की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। Missing report के बाद पुलिस ने तुरंत technical surveillance शुरू किया और घर के आसपास के क्षेत्रों—खासकर भैसाझार जंगल और डैम के करीब—search ऑपरेशन चलाया।

05/12/2025 भैसाझार जंगल की झाड़ियों में मृतक की मोटरसाइकिल और संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया। मामला बेहद गंभीर था, इसलिए Senior Superintendent of Police, Bilaspur रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल सख्त और तेज कार्रवाई के निर्देश दिए।ASP Rural डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL टीम और Dog Squad मौके पर पहुंचे। थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

Investigation: Technical Evidence ने खोला राज

रतनपुर थाना और ACCU की संयुक्त टीम नेसभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की technical साक्ष्यों का विश्लेषण किया ,पुराने विवादों की जांच की इसी दौरान सामने आया कि मृतक से झगड़ा होने के कारण रंजीत और सुधीर पिछले 3 महीने से गांव से अलग रह रहे थे। दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हत्या में इस्तेमाल हथियार दोनों को जप्त कर लिया है।Police अभी भी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वारदात में कोई और व्यक्ति भी शामिल था।

टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरी कार्रवाई में प्रमुख भूमिका रही थाना प्रभारी रतनपुर उनि. कमलेश कुमार बंजारे,SI मेलाराम कठौतिया,सायबर सेल प्रभारी नि. अजहर उद्दीन,उनि. हेमंत आदित्य,प्र.आर. राहुल सिंह,आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खुटे,आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप,महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी,और प्रशांत सिंह।इनकी लगातार मेहनत से blind murder केस को तेजी से सुलझाया जा सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!