नए वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ में एसीबी की पहली बड़ी ट्रैप कार्यवाही

नए वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ में एसीबी की पहली बड़ी ट्रैप कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत ही भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के साथ हुई है। एसीबी इकाई बिलासपुर ने धर्मजयगढ़ के एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24.12.25 को ग्राम अमली टिकरा निवासी राजू कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी जमीन का नामांतरण कराया, लेकिन एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक ने इसके खिलाफ अवैध कार्रवाई की धमकी देते हुए 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने की बजाय आरोपी को फंसाने का निर्णय लिया।शिकायत के सत्यापन और योजना के बाद 02.01.26 को एसीबी टीम ने ट्रैप सेट किया। आरोपी ने 1 लाख रुपए लेने के बाद शक होने पर इसे अपने आवास के पीछे फेंक दिया, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक अजितेश सिंह ने बताया कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ में नए वर्ष की पहली बड़ी सफलता मानी जा रही है।

याद रहे, पिछले वर्ष भी दिनांक 02.01.2025 को एसीबी ने जिला जांजगीर में हथकरघा विभाग के निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!