SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

बिलासपुर।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर जिले में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यबोध की भावना के साथ भव्य और गरिमामय आयोजन किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं सशक्त नेतृत्व में जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय पर्व को सम्मानपूर्वक मनाया गया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस के समस्त थानों में थाना प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, वहीं पुलिस परेड ग्राउंड एवं एसपी कार्यालय परिसर में भी विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एसपी कार्यालय बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, आईपीएस द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, आईएएस, आईजी राम गोपाल गर्ग, आईपीएस (बिलासपुर रेंज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, आईपीएस सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह की विशेष झलक रही प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन द्वारा पुलिस परेड का नेतृत्व, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई दी। इसके साथ ही नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय पर्व के उत्साह को और प्रबल किया।

राष्ट्रीय पर्व के उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए बिलासपुर पुलिस को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के कर-कमलों से सम्मानित भी किया गया, जो जिले की पुलिस व्यवस्था एवं अनुशासित कार्यप्रणाली का प्रतीक रहा।

समूचे जिले में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उत्साह और गौरव के वातावरण में मनाया गया, जिसमें पुलिस एवं प्रशासन की समन्वित भूमिका सराहनीय रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!