खरसिया के परसकोल में खून से सना सच — खेत में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

खरसिया के परसकोल में खून से सना सच — खेत में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में रविवार सुबह सन्नाटा उस वक्त चीख में बदल गया, जब गांव के खेत में एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार चौहान के रूप में हुई है।सुबह-सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में मृतक के पेट, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं। घटनास्थल पर संघर्ष के संकेत भी बताए जा रहे हैं, जिससे साफ है कि वारदात योजनाबद्ध हो सकती है।परिवार के मुताबिक, शनिवार शाम अनिल अपने एक दोस्त के साथ दूसरे गांव गया था। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला सुनाई दिया, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।

थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अब बड़ा सवाल यही है —आखिर अनिल की मौत के पीछे कौन है?दोस्ती, दुश्मनी या कोई और रहस्य?खरसिया पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!