आज तहसील कार्यालय में नामांकन ड्यूटी में खरसिया थाने के जवान बिशोप सिंह एवं महिला सब इंस्पेक्टर मंजू मिश्रा ड्यूटी पर तैनात थे इस दौरान वहां पर तहसील आए एक बुजुर्ग एकाएक बेहोश हो कर गिर पड़े जिसे तत्काल जवान बिशोप सिंह ने देख लिया और उसे तुरंत पानी पिलाकर उठाने की कोशिश की ,उनके होश में नहीं आने पर सीने में पंपिंग की गई जिससे बुजुर्ग व्यक्ति होश में आए इसके बाद उन्हें तत्काल बिशोप सिंह द्वारा तत्काल तहसीलदार को सूचना दी गई जिसकी सूचना पर तहसीलदार लोमेश मिरि ने तत्काल ऑफिस में तैनात जवानों को निर्देशित किया और तहसीलदार की गाड़ी में ही सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर अस्पताल लेकर गए ।खरसिया पुलिस की सतर्कता थी जो उन्होंने तुरंत सूचना दी ताकि व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे परन्तु
दुर्भाग्यवश रेलवे फाटक के बंद होने के कारण करीबन ५ मिनिट के इंतजार ने मरीज की जान ले ली ,इस पर खरसिया पुलिस ने बेहद दुख प्रकट किया है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply