उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका परिषद चुनाव के तहत भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका परिषद चुनाव के तहत भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

खरसिया नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष एवं पार्षद चुनाव को लेकर भा.ज.पा. नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा  खरसिया के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन  टाउनहॉल मैदान में संपन्न हुआ ।जिसमें मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री अरूण साव,अनुराग सिंह देव , संयोगिता सिंह जूदेव,अरूणधर दिवान , गिरधर गुप्ता,गोपाल शर्मा ,महेश साहू उपस्थित रहे

बता दे कि नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कमल गर्ग एवं समस्त वार्ड पार्षदों के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनता से वोट की अपील की एवं खरसिया में अध्यक्ष पद के शपथ ग्रहण में फिर से उन्हें न्योता देने की उम्मीद भी  खरसिया की जनता से जाहिर की ।

उन्होंने बताया की खरसिया में विधायक भाजपा का नहीं बन सका इसका उन्हें बेहद दुख है और बताया कि इसलिए वो खरसिया आ कर खरसिया वालों से खरसिया में कमल खिलाने की अपील करने यहां पर आए है खरसिया के विकास के लिए उन्होंने कमल गर्ग को वोट देने की अपील की और आश्वासन दिया कि कमल आएंगे तो खरसिया के विकास में पैसे की कमी हम नहीं होने देंगे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!