बीजेपी प्रत्याशी कमल गर्ग ने गौ माताओं से लिया आशीर्वाद
डिप्टी सीएम अरुण साव और रानी संयोगिता जूदेव ने किया गौ-भंडारे का शुभारंभ
खरसिया। समूचे अंचल में प्रसिद्ध कामधेनु गौ-सेवा संगठन (राकेश केशरवानी) द्वारा एक्सीडेंट, बीमार तथा बेसहारा गौवंश की रक्षा की जाती है। वहीं प्रतिदिन उनके लिए भंडारे का आयोजन भी किया जता है। साथ ही प्रत्येक महीने गौ महाभण्डारे का आयोजन भी किया जाता है।
स्टेशन चौक से प्रारंभ होकर भंडारे के पाचों रथों ने नगर के सभी मार्गों से गुजरते हुए गौ माताओं को हरी सब्जियां गुड़ तथा अन्य जीवों के लिए बिस्कुट आदि पेट भरकर खिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिप्टी सीएम अरुण साव, रानी संयोगिता जूदेव, कमल गर्ग, डॉ.श्रीवानी, गौसेवक राकेश केशरवानी, विष्णुचंद्र शर्मा , गायत्री केशरवानी,रानु दर्शन तथा प्रभात तिवारी, लम्बोदर मानिकपुरी, हर्ष डनसेना, सुदर्शन पटेल, लाला सारथी सनी, ऋषभ, शुभम महंत, लेखन ठाकुर, राकेश गायत्री एवं अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। भण्डारे में गौ वंश के लिए 10 केरेट टमाटर 100 किलो भाजी पाला सहीत लगभग 700 किलो सब्जी पुरे नगर क्षेत्र में विचर रहे गौवंश को खिलाया गया साथ में गुड़ और बिस्कुट कि ब्यवस्था कि गई थी ताकी कुत्ते बंदर अन्य जीव जंतुओं कि सेवा की जा सके
आज मासिक भंडारे के दिन चुनाव प्रचार के लिऐ खरसिया आगमन छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी रानी संयोगिता युद्धवीर जुदेव एवं अध्यक्ष प्रत्यासी कमल गर्ग सबसे पहले गौवंश को भोग लगा कर भंडारा का शुभारंभ किया गया तदपश्चात पुरे नगर क्षेत्र में घुम घुम कर सभी गौवंश अन्य जीव जंतुओं भोग भंडारा लगाया गया। गौसेवक राकेश केशरवानी ने हमें बताया हम पुरे नगर क्षेत्र में सड़कों पर बेसहारा घुम रहे गौवंश को अपना परिवार मानते हैं और पुरी कौशिश करते है उनकी परिवार जैसी सेवा होती रहे ।पुरे छत्तीसगढ़ में शायद ही कोई ऐसा शहर कस्बा या इलाका होगा जहां इस प्रकार कि सेवा कि जाती हो खरसिया नगर भाग्यशाली है यहां सबसे अच्छी गौसेवा हो रही है। बड़े-बड़े नेता मंत्री अधिकारी सेलेब्रिटी संस्था संगठन गौसेवा क्षेत्र में खरसिया कि तारीफ करते है आज समुचा भारत में निस्वार्थ भाव से गौसेवा के लिऐ खरसिया नाम कमा रहा है।आज का महाभंडारा खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी कमल गर्ग परिवार के तरफ से था।जब भी खरसिया नगर में गौ माता के लिऐ भंडारा भोग लगाया जाता है पुरा खरसिया नगर इसकी प्रशंशा करती है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply