चप्पे चप्पे पर खरसिया पुलिस की कड़ी नजर ,सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कानून व्यवस्था और अधिक सख्त

खरसिया आज शाम 5 बजे पुलिस चौकी से जवानों की फ्लैग मार्च निकली जिसमें कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और सख्त कर नगर में नगरी निकाय चुनाव को शांति पूर्ण बनाने खरसिया पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर का निरीक्षण किया ।

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव , चौकी प्रभारी संजय नाग सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला सहित खरसिया थाना ,चौकी की समस्त टीम इस फ्लैग मार्च में शामिल रही । बता दे कि इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने शहर का निरीक्षण किया एवं आम जनता को सुरक्षा और शांति का संदेश देते हुए निर्भीक होकर शांति पूर्ण मतदान करने का संदेश दिया ।साथ ही खरसिया पुलिस ने अपराधिक गतिविधि में रहने वालों को इस फ्लैग मार्च के माध्यम से  सख्त संदेश भी दिया कि कोई भी अवैध गतिविधि होने पर पुलिस की सख्त कार्यवाही होगी

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!