बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, नगर पालिका चुनाव में देंगे मजबूती

खरसिया के संजय नगर में आज राजनीतिक माहौल गरमाया रहा, जब वरिष्ठ पत्रकार नितिन अग्रवाल ने विधायक उमेश पटेल के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।  

इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है, और यही कारण है कि उन्होंने नगर पालिका कांग्रेस प्रत्याशी रमेश अग्रवाल एवं वार्ड नंबर 15 की पार्षद प्रत्याशी सोनू अग्रवाल को चुनाव में मजबूती देने का निर्णय लिया। 

उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को नगर पालिका चुनाव में और अधिक मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!