खरसिया पुलिस का चुनावी ब्लास्ट ,करीबन 1 करोड़ 24 लाख 8000 का अवैध शराब जप्त
खरसिया नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर खरसिया पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद सजग है जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है पुलिस गश्त के दौरान ग्राम देहजरी के पास संदिग्ध लगने वाली वाहन को पुलिस द्वारा रोक कर चेकिंग की गई जिसमें वाहन चालक ने तेज गति से गाड़ी को आगे भगा कर भागने लगा , जिसमें पुलिस द्वारा वाहन का पीछा करने पर गाड़ी आगे जा कर अनियंत्रित हो कर देहजरी पुल के पास पलट गई जिससे पीछे का कंटेनर खुल गया जिसमे भारी मात्रा में शराब की पेटियां भरी हुई थी जो लगभग 1 करोड़ 24 लाख 8000 के आसपास की आंकी गई है ।पुलिस द्वारा पीछे करने पर ड्राइवर जंगल की तरफ भाग गया जिससे पुलिस ने उसका पीछा किया इस दौरान कुछ ग्रामीण शराब की पेटियां उठाकर भी ले गए इस बीच पुलिस द्वारा जंगल में ड्राइवर का पीछा कर उसे धर दबोचा गया और वाहन को माल सहित जब्त किया गया ,इस संबंध में अधिकारियों द्वारा
आगे की कार्यवाही जारी है
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू एवं खरसिया पुलिस की टीम का योगदान सराहनीय रहा

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply