🇮🇳 77वें गणतंत्र दिवस पर जनपद पंचायत खरसिया में भव्य समारोह 🇮🇳

खरसिया।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत खरसिया में हर्ष, उल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में तिरंगे की शान और देशभक्ति की भावना साफ झलकती रही।
इस गरिमामय अवसर पर जनपद पंचायत खरसिया की अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पवन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद के समस्त सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
यह आयोजन जनपद पंचायत खरसिया में प्रशासनिक एकजुटता, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बना।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply